सोफिया, 15 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) बुल्गारिया के गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने एक वैन में छिपे 28 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया है।
मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को बुल्गारियाई सीमा पुलिस को सूचना मिली कि ब्रोडिलोवो गांव के पास प्रवासियों का एक समूह एक वैन में सवार हुआ है।अधिकारियों ने सड़क पर वाहन को रोका और कार्गो होल्ड में 28 अवैध प्रवासियों को पाया।चालक और यात्रियों को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बुल्गारिया में 28 अवैध प्रवासी हिरासत में
