
देवास। जिले के विजयागंज मंडी स्थित GLT इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अक्षरा शिंदे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवास जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में 9वां स्थान हासिल कर जिले और अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
अक्षरा शिंदे, पिता जितेंद्र शिंदे की पुत्री हैं, जो मूल रूप से ग्राम बांसखेड़ी की निवासी हैं। साधारण कृषक परिवार से आने वाली अक्षरा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
अक्षरा की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की
