खंडवा की बेटियों का कमाल: MP बोर्ड मेरिट में बनाई जगह

खंडवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में खंडवा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रदेश मेरिट सूची में जिले की चार छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है।

कॉमर्स संकाय की छात्रा आनंदी गंगराड़े ने 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया। जिया परिहार ने 484 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा गोस्वामी मेरिट सूची में आठवें स्थान पर रहीं। वहीं जीव विज्ञान संकाय की छात्रा कामिनी कुशवाहा ने 482 अंक अर्जित कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार, आनंदी गंगराड़े और जिला टॉपर मीनल खानचंदानी एक ही स्कूल और कोचिंग संस्थान की छात्राएं हैं। मीनल खानचंदानी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों को समझकर पढ़ाई करने को दिया है।

इस वर्ष 12वीं कक्षा के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है, जबकि 10वीं कक्षा में जिले से कोई भी छात्र प्रदेश की टॉप सूची में स्थान नहीं बना सका। कॉमर्स संकाय में जिले का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा है।

Next Post

श्मशान घाट के आगे मंदिर में चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा और किया पुलिस के हवाले

Wed Apr 15 , 2026
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनपरा मोरवा मार्ग में श्मशान घाट के आगे रोड के किनारे गड्ढे में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी करते हुए चोर को पकडकर स्थानीय लोगों नें किया पुलिस के हवाले जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे की घटना बताई जा रही है जैसे हैं मंदिर […]

You May Like