श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बंगलादेश 495 के स्कोर पर रोका

गाॅले (श्रीलंका) 19 जून (वार्ता) असिता फर्नांडो (चार विकेट) थरिंडु रत्नायके और मिलन रत्नायके (तीन-तीन विकेट) की बदौलत श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को बंगलादेश की पारी को 495 रन के स्कोर पर रोक दिया।
बंगलादेश ने कल के नौ विकेट पर 484 रन आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में बंगलादेश ने कल के स्कोर में 11 रन जोड़े थे कि असिता फर्नांडो ने नाहिद राणा (शून्य) को विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराकर बंगलादेश की पारी का अंत पांच सौ के आंकड़े से पहले 495 के स्कोर पर कर दिया। हसन महमूद सात रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले मुशफिकुर रहीम ने (163), कप्तान नजमुल शान्तो ने (148) रनों की शतकीय तथा लिटन कुमार दास ने (90) रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर बंगलादेश को बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा बंगलादेश का कोई अन्य बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका।
श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने चार विकेट लिये। थरिंडु रत्नायके और मिलन रत्नायके को तीन-तीन विकेट मिले।

Next Post

बंगलादेश और श्रीलंका के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का स्कोर बोर्ड

Thu Jun 19 , 2025
गाले (श्रीलंका) 19 जून (वार्ता) बंगलादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के बाद स्कोर बोर्ड इस प्रकार है। बंगलादेश पहली पारी… बल्लेबाजी………………………………………………..रन शादमान इस्लाम कैच धनंजय बोल्ड रत्नायके……….14 अनामुल हक कैच के मेंडिस बोल्ड ए फर्नांडो………..00 मोमिनुल हक कैच धनंजय […]

You May Like