सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो ने की भारत के टॉप 40 युवा नवप्रवर्तकों की घोषणा

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के टॉप 40 सेमी-फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की जो उन्हें अपने आसपास की चुनौतियों को पहचानने और मेंटरशिप, प्रौद्योगिकी, प्रोटोटाइप के माध्यम से और प्रायौगिक ज्ञान के जरिये अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देता है।

यह युवाओं के लिए सैमसंग का खास नवाचार कार्यक्रम है, भारत में 2026 में अपने पांचवें एडिशन में चल रहा ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ 14 से 22 साल के युवाओं के लिए है और इसे देश की अगली पीढ़ी में समस्या सुलझाने की क्षमता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

टॉप 40 टीमें 15 राज्यों और 26 शहरों से हैं, जिनमें से आधी से ज्यादा टीमें श्रेणी दो और श्रेणी तीन शहरों से हैं। वाराणसी, कोयंबटूर, गुंटूर, अमृतसर, सुंदरगढ़ और राजकोट के युवा नवप्रवर्तक ने बड़े टेक्नोलॉजी और एजुकेशन हब की टीमों के साथ नेशनल सेमी-फाइनल में जगह बनायी है।

इस शॉर्टलिस्ट में ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ के चार थीम- ‘एआई लिविंग फॉर इंडिया’, ‘हेल्थ एंड एजुकेशन’, ‘एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी’ और ‘स्पोर्ट एंड टेक’ – में से हर एक के लिए 10-10 टीमें शामिल हैं।

दक्षिण-पश्चिम एशिया के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष एस.पी. चुन ने कहा, “इस साल के टॉप 40 में जो बात सबसे खास है, वह यह है कि युवा अपने आस-पास की दुनिया को कितनी बारीकी से देख रहे हैं। वे अपने समुदायों, क्लासरूम, खेतों, बिजनेस और खेल के मैदानों में समस्याओं की पहचान कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि प्रौद्योगिकी कैसे बदलाव ला सकती है। यह बात बहुत उत्साहजनक है कि इनमें से आधी से ज्यादा टीमें श्रेणी दो और श्रेणी तीन शहरों से हैं, क्योंकि इससे पता चलता है कि इनोवेशन की अगली पीढ़ी कहीं से भी आ सकती है। ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के जरिये हमारी भूमिका इन युवा नवप्रवर्तकों को मेंटरशिप, टेक्नोलॉजी और ऐसे मौके देना है, जिनसे वे अपनी सोच को असल बदलाव में बदल सकें। सैमसंग के भारत में 30 साल पूरे होने पर, हम उन आइडिया और टैलेंट में निवेश जारी रखना चाहते हैं जो देश के अगले 30 वर्ष को आकार देंगे।”

श्री चुन ने कहा कि सैमसंग सेमी-फाइनलिस्ट कई तरह के आइडिया पर काम कर रहे हैं, जैसे खेती के कचरे (एग्रीकल्चरल रेसिड्यू) के समाधान, दिव्यांग लोगों के लिए मददगार प्रौद्योगिकी, सस्ती स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा के उपकरण और खेलों को ज्यादा समावेशी बनाने वाली प्रौद्योगिकी के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरण जो जरूरी और फाइनेंशियल जानकारी को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें।

 

 

 

Next Post

बैतूल में 55 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon Aug 17 , 2026
बैतूल। पश्चिम वन मंडल कार्यालय में भोपाल लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में डीएफओ कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर माखनलाल पाल और सहायक ग्रेड-2 अजय सिंह […]

You May Like