अगर अमेरिका ने फिर हमला किया तो खुल जाएंगे ‘नए युद्ध के मैदान’ : ईरान

तेहरान, 10 मई (वार्ता) ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इज़रायल और सैन्य हमले करते हैं, तो वह अपनी सीमाओं के बाहर “नये युद्ध के मैदान” खोल सकता है।

तस्नीम समाचार एजेंसी ने ईरान की सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमिनिया के हवाले से कहा, “अगर दुश्मन एक बार फिर गलत अनुमान लगाता है और ईरान के खिलाफ आक्रामकता शुरू करता है, तो उसे निश्चित रूप से युद्ध के नये और अप्रत्याशित तरीकों का सामना करना पड़ेगा।इनमें अधिक उन्नत उपकरण, नई रणनीतियाँ, और सबसे महत्वपूर्ण बात, नए युद्ध के मैदान शामिल हैं। युद्ध उन क्षेत्रों तक फैल जाएगा जिनकी दुश्मन ने कल्पना भी नहीं की होगी।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हालिया युद्ध विराम के दौरान ईरान ने अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने, लक्ष्यों की सूची को अपडेट करने, प्रशिक्षण में सुधार करने, हथियार प्रणालियों की मरम्मत करने और अपनी सेनाओं को फिर से तैनात करने पर ध्यान केंद्रित किया।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी ) की नौसेना ने रविवार को एक अलग बयान में चेतावनी दी कि अगर ईरानी जहाजों को निशाना बनाया गया, तो वह इस क्षेत्र में अमेरिकी हितों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगी।आईआरजीसी नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “ईरानी तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों के खिलाफ किसी भी आक्रामकता के जवाब में अमेरिका के क्षेत्रीय केंद्रों और दुश्मन के जहाजों पर एक शक्तिशाली हमला किया जाएगा।”

गौरतलब है कि ये चेतावनियाँ ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच पहले हुए हमलों के आदान-प्रदान के बाद जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच आई हैं। हालाँकि सात अप्रैल को संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी, फिर भी दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे को धमकियाँ दे रहे हैं, जबकि आगे की बातचीत को सुविधाजनक बनाने के प्रयास जारी हैं।

 

 

Next Post

आग उगल रहा सूरज, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब,आगामी दो तीन दिनों में फिर से मौसम करवट बदलेगा

Sun May 10 , 2026
उज्जैन। एक सप्ताह बाद फिर से सूरज आग उगलता दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह 11 बजे बाद ही तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया था। हवा में भी गरमाहट महसूस हो रही थी। शाम को तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 […]

You May Like

मनोरंजन