जलप्रदाय की सतत मॉनिटरिंग करें, शिकातयों का तत्काल निराकरण करें

इंदौर:शहर में भीषण पानी की समस्या को लेकर आज महापौर और आयुक्त ने बिजलपुर हाइड्रेंड का दौरा किया. इस दौरान दोनों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल वितरण की स्थिति, पानी के प्रेशर, टंकियों की भराव क्षमता एवं शिकायत निराकरण के विषय में जानकारी ली.शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरस्त करने को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज बिजलपुर नर्मदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया.

महापौर एवं आयुक्त ने कंट्रोल रूम में संचालित जल वितरण प्रणाली, जलापूर्ति मॉनिटरिंग, नर्मदा एवं विभिन्न तालाबों और हाइड्रेंड से सप्लाई की समीक्षा की. महापौर भार्गव ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी में पेयजल समस्या के लिए जलप्रदाय की सतत मॉनिटरिंग की जाए. उन्होंने कहा कि शहर के जिस इलाके से पानी पूर्ति की शिकायतें प्राप्त हों, उनका तत्काल निराकरण करें, साथ ही जरूरत पड़ने पर टैंकर से पूर्ति की जाएं.

पर्याप्त मात्रा मे पेयजल उपलब्ध कराएं
आयुक्त सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल वितरण पर विशेष निगरानी रखी जाए. शहर के हर क्षेत्र में निर्धारित समय पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से सभी जोनों की नियमित समीक्षा की जाए. इस दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित जलप्रदाय अधिकारी उपस्थित थे.

आज भी महापौर निकले टू-व्हीलर से
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आग्रह को इंदौर में धीरे-धीरे हर शुक्रवार ‘नो व्हीकल डे’ के लिए जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को भी वे पूरे दिन टू-व्हीलर से शहर में दौरा किया. आज भी सुबह से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा टू-व्हीलर से ही किया

Next Post

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी

Sat May 23 , 2026
रायपुर, 23 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार शुक्रवार को चौथे दिन भी भीषण लू का असर बना रहा, जबकि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लोगों को बेहाल कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि दर्ज तापमान से कहीं अधिक गर्मी […]

You May Like