MP बनेगा वैश्विक टेक्सटाइल हब, धार में पीएम मित्रा पार्क से मिलेगी राज्य को नई ऊंचाई

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5-एफ विजन को आधार बनाकर मध्यप्रदेश टेक्सटाइल और वस्त्र उद्योग में फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन और फैशन टू फॉरेन की पूरी वैल्यू चेन को जोड़ते हुए वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। धार जिले में 2,177 एकड़ में स्थापित होने वाला पीएम मित्रा पार्क प्रदेश को नई ऊँचाइयाँ देगा, जिसका भूमि पूजन शीघ्र प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। भूमि पूजन से पहले ही 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश अभिरुचि-पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समत्व भवन में बीएसएल और अंतर्राष्ट्रीय सोर्सिंग लीडर्स के साथ राउंड टेबल बैठक में कहा कि मेड इन एमपी वियर एक्रॉस द वर्ल्ड राज्य का औद्योगिक मिशन है, जो किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। अब तक 3,513 करोड़ रुपये का निवेश टेक्सटाइल सेक्टर में आ चुका है। उन्होंने बताया कि निवेशकों के लिए प्रदेश ने अनुमतियों की संख्या घटाकर 10 कर दी है, 30 दिन में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाती है, सिंगल विंडो सिस्टम लागू है और कई गैर-जरूरी कानून समाप्त किए गए हैं। बिजली, पानी, भूमि व ब्याज सब्सिडी जैसे प्रोत्साहनों के साथ प्रदेश निवेश के लिए आदर्श गंतव्य बन रहा है।

Next Post

मानपुर में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पिता-पुत्र ने दोस्त की पत्थर से मारकर की थी हत्या

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले जंगल में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दिया है. वारदात में शामिल ग्राम बिचौली निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह आपसी विवाद और पुरानी रंजिश बताई गई है. पहचान छुपाने के […]

You May Like