जल्द शुरू होगा जबलपुर-दमोह के नए हाईवे का निर्माण

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ली जिम्मेदारी

जबलपुर: पिछले लंबे समय से कागजी प्रक्रिया में फंसे हुए जबलपुर-दमोह मार्ग के नए हाईवे के निर्माण को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से हरी झंडी मिल गई है। जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा और यात्रियों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी। जानकारी के अनुसार जबलपुर से दमोह तक इस सड़क का निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा कराया जा रहा है जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सड़क के पूरे बन जाने के बाद जबलपुर, कटंगी, अभाना और दमोह के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस सड़क का निर्माण तीन फेस में किया जायेगा जिसमें यातायात के दबाव को देखते हुए जबलपुर से कटंगी और अभाना से दमोह तक का मार्ग फोरलेन होगा। बाकी रानी दुर्गावती अभ्यारण से गुजरने वाला मार्ग टू लेन बनाया जाएगा। इस संबंध में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर अमृत लाल साहू से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे से हैंड ओवर लेने के बाद इस सड़क का मरम्मत का कार्य करवाने के बाद अब मार्ग के नवनिर्माण प्रक्रिया में तेजी आई है और फिर विभाग ने निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी।
एस्सेल कंपनी ने बनाई थी घटिया सड़क
जानकारी के अनुसार जबलपुर से दमोह को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग अपनी खस्ताहाल हालत के चलते लगातार सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2013 में एस्सेल इंफ्रा कंपनी ने इस सड़क को बनवाया था जिसमें घटित मटेरियल का इस्तेमाल किया और सड़क चंद महीनों में ही बनकर मिट गई थी। लेकिन अब ये सड़क एनएचएआई के हैंड ओवर में है उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रियों को एक अच्छी सड़क मिलेगी जिससे वह अपनी यात्रा सुचारू रूप से कर सकेंगे।

Next Post

केंद्रीय मंत्री शाह का आज मप्र कैबिनेट संग लंच, सहकारी सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दोपहर एक बजे भोपाल आएंगे। जहां उन्हें राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करना है। यह कार्यक्रम रवीन्द्र सभागम में है। इसके पूर्व राजधानी आने पर उनका दोपहर का भोजन सीएम आवास में होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद भी […]

You May Like

Play sound