इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों एवं कॉलोनियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. आज सुबह निरीक्षण के दौरान रेडवाल कॉलोनी, ईंट का भट्टा, बगिया रोड सहित अन्य क्षेत्रों में सीवरेज तथा नर्मदा जलप्रदाय से संबंधित लीकेज सुधार कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
इस अवसर पर क्षेत्रीय रहवासियों से जलप्रदाय की स्थिति के संबंध में फीडबैक भी लिया गया, जिस पर नागरिकों ने टैंकरों के माध्यम से किए जा रहे जलप्रदाय एवं पानी की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया. साथ ही क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में टैंकरों के माध्यम से जलप्रदाय किया जा रहा है. नागरिकों से अपील की गई है कि टैंकर से प्राप्त पानी को उबालकर एवं छानकर ही पीने में उपयोग करें. प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा एहतियातन सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.
