अफगानिस्तान : कंधार में बस और ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत, 25 घायल

काबुल, 15 अक्टूबर (वार्ता) अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में गुरूवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक यात्री बस और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी के अनुसार, यह दुर्घटना कंधार-हेरात राजमार्ग पर जहरी जिले के हौज-ए-मदद इलाके में स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 6:00 बजे हुई। एक तेज रफ्तार यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं और घायलों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाकों में खराब सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर ऐसे सड़क हादसे होते रहते हैं।

.....

Next Post

हाई कोर्ट तिराहे पर गलत दिशा से आ रही कार पर जुर्माना

Thu Oct 15 , 2026
इंदौर: शहर में गलत दिशा से वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. हाई कोर्ट तिराहे पर गलत दिशा से आ रही सफेद हुंडई कार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की और वाहन स्वामी पर जुर्माना लगाया.घटना सुबह 11.32 […]

You May Like