ओंकारेश्वर में बिना लाइफ जैकेट और ओवरलोडिंग पर नपेंगे नाविक

खंडवा। ओंकारेश्वर स्थित नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। घाटों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले नाविकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर होमगार्ड विभाग द्वारा तैनात एसडीईआरएफ और होमगार्ड जवान लगातार सुरक्षा निगरानी कर रहे हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को नाव में बैठाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जाने जैसी लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल ही में बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को बैठाने और क्षमता से अधिक सवारी ले जाने के दो मामलों में एसडीईआरएफ प्रभारी रवींद्र महिवाल द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड ने नगर परिषद ओंकारेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नाव क्रमांक 63 के चालक तेजपाल और नाव क्रमांक 66 के चालक भानु के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आशीष कुशवाहा ने सभी नाव संचालकों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

Sat May 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) मोदी सरकार की आम जन को बीमा और पेंशन सुरक्षा देने के लिए शुरू की गयी तीन जन सुरक्षा योजनाओं – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) ने 11 साल पूरे कर लिये है और […]

You May Like