दतिया में कलेक्टर ने परेड की सलामी ली, विकास कार्यों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

दतिया:दतिया में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। आसमान में गुब्बारे छोड़े गए। इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने मुख्यमंत्री का संदेश भी वाचन कर शासन की उपलब्धियों से अवगत कराया।

Next Post

भारत-यूरोपीय संघ संबंध: गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, रक्षा साझेदारी पर जोर

Mon Jan 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) इक्कीसवीं सदी की बहु-ध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की वास्तविकता के बीच भारत ने सोमवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संभावित नए सुरक्षा सहयोगी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मौजूद थे। जहाँ […]

You May Like