
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में प्रशासनिक भवन में एक सादे समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रचार एवं जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक विनोदानंद झा, आठ पर्यवेक्षक और एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।
बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं संयंत्र प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय ने उनके समर्पण और सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जीवन की “दूसरी पारी” को सार्थक बनाने, उसे पूरी तरह आनंदपूर्वक जीने और स्वस्थ रहने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह सहित सभी महाप्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
