सिंगरौली/सरई: कलेक्टर सिंगरौली के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु तहसीलदार सरई एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सरई को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम ठरकथैला में दबिश दी गई, जहाँ हरिप्रसाद साहू अपने निजी मकान से बिना किसी वैध दस्तावेज़ एवं प्राधिकृत अनुमति के यूरिया का अवैध विक्रय कर रहा था।
छापे के दौरान मौके से कुल 22 बोरी यूरिया जप्त कर थाना सरई में सुपुर्द की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं जांच हेतु जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर तत्काल सूचना प्रेषित कर दी गई है।प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा अपने निज निवास पर अवैध रूप से यूरिया संग्रहित कर किसानों को बेचा जा रहा था, जो विधि विरुद्ध एवं खाद नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। इस संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार सरई श्चंद्रशेखर मिश्रा, उप निरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
