बीमारी के कारण राडुकानू मियामी ओपन से हटीं

फ्लोरिडा (अमेरिका), 17 मार्च (वार्ता) बीमारी के कारण ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू ने इस सप्ताह शुरु होने वाले मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी राडुकानू ने पिछले महीने मध्य-पूर्व में खेलते समय बीमार पड़ गई थीं और अभी भी वह वायरल के बाद होने वाले लक्षणों से जूझ रही हैं। फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में 17 से 29 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दौर में उन्हें ‘बाय’ (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला था।
24 साल की इस खिलाड़ी को पहले राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स के खिलाफ खेलना था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया। दूसरी ओर मियामी ओपन के पहले राउंड में ब्रिटेन की फ्रैन जोन्स का मुकाबला अमेरिका की महान खिलाड़ी वीनस विलियम्स से होगा। उल्लेखनीय है कि राडुकानू ने पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स में हुए टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया था। वह तीसरे दौर तक पहुंचीं, लेकिन वहां उन्हें दुनिया की छठी रैंक वाली खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा के हाथों महज 52 मिनट में हार का सामना करना पड़ा था।

Next Post

अनाहत सिंह इंडियन ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी

Tue Mar 17 , 2026
मुम्बई 17 मार्च (वार्ता) स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह सीसीआई ब्रेबॉर्न स्टेडियम में बुधवार को इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। 18 मार्च से शुरु होने वाला इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट 22 मार्च तक चलेगा। अनाहत सिंह ने पिछले वर्ष इंडियन ओपन के पहले […]

You May Like

Play sound