अनाहत सिंह इंडियन ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी

मुम्बई 17 मार्च (वार्ता) स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह सीसीआई ब्रेबॉर्न स्टेडियम में बुधवार को इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। 18 मार्च से शुरु होने वाला इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट 22 मार्च तक चलेगा। अनाहत सिंह ने पिछले वर्ष इंडियन ओपन के पहले संस्करण में फाइनल में हांगकांग-चीन की हेलेन टैंग को हराकर महिला खिताब जीता था। 17 साल की यह खिलाड़ी फरवरी में वाशिंगटन में हुए ‘स्क्वैश ऑन फायर ओपन’ में अपना पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब जीतने के बाद, पूरे आत्मविश्वास के साथ इस संस्करण में उतरेंगी।

अनाहत, जो वर्तमान में विश्व में 20वें नंबर पर हैं, इंडियन ओपन 2026 के महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगी। अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा (पांचवीं वरीयता प्राप्त), नौवीं वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना, राधिका सीलन और शमीना रियाज मुंबई में होने वाले 22-सदस्यीय महिला वर्ग में शामिल अन्य भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी होंगी। इस बीच, एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह पिछले साल इंडियन ओपन में उपविजेता रहने के अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की उम्मीद करेंगे। 24 खिलाड़ियों वाले पुरुष वर्ग में रामित टंडन, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
इंडियन ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए एक पूरी तरह से कांच का आउटडोर कोर्ट तैयार किया जाएगा। स्क्वैश लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में अपना पदार्पण करने के लिए तैयार है।

Next Post

चोट के कारण हर्षित राणा आईपीएल के अधिकतर मैचो से हो सकते है बाहर

Tue Mar 17 , 2026
कोलकाता, 17 मार्च (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते है। हर्षित राणा इस समय फरवरी में हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का चिकित्सा दल ने अभी […]

You May Like