
जबलपुर। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई निर्मम मौतों के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेठिया के निर्देशानुसार सिविक सेंटर स्थित वंदे मातरम् चौक पर महिला कांग्रेस ने दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्तियां जलाईं और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की आयोजिका रेखा विनोद जैन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित सरकारी प्रतिनिधि को त्यागपत्र देना चाहिए। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री ने इंदौर के तथाकथित स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना ने उसकी पोल खोल दी है। उन्होंने मंत्रीगणों द्वारा पत्रकारों से किए गए अभद्र व्यवहार पर भी आक्रोश व्यक्त किया। कैंडल मार्च में रेखा विनोद जैन, कौशल्या गोटियां, इंदिरा पाठक तिवारी, विनीता सिंह यादव, संगीता त्रिपाठी, मनीषा अवस्थी, रुक्मणि गोटियां, किरण ठाकुर, बलविंदर मान, कीर्ति सिंह, खुर्शीद अंसारी, राखी रज्जू सराफ, भावना निगम, श्वेता डूबे, मीनाक्षी स्वामी सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहीं।
