मुरैना:कूनो से निकला चीता चार दिन से रामपुर इलाके में दिखाई दे रहा है। चीता अब सालई गांव में दिखा है। ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची है। चीता पिछले चार दिनों से मुरैना के रामपुर इलाके में घूम रहा है।
चीता के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तीन दिन पहले इसने जसलावनी गांव में एक बकरी का शिकार भी किया था। फिलहाल वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है।
