पांढुरना जिले के वाहनो के लिए आरटीओ द्वारा जारी किया एम पी 74 नंबर

पांढुरना। जिले के अस्तित्व में आने के बाद से ही जिलेवासियों द्वारा अन्य शासकीय विभाग की तरह ही परिवहन विभाग का कार्यालय यहां शुरू कराने की लगातार मांग की जाती रहीं है,देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर ही सहीं अब पांढुरना के दो तथा चौपहिया वाहनों के नंबर एम पी 74 के नाम से आवंटित कर दिया गया है,वहीं नगरीय सीमा से लगे कमलगांव के पास आरटीओ ऑफिस के भवन के लिए जगह भी चिन्हित कि जा रही है।

पांढुरना जिले के अस्तित्व में आने को लगभग तीन वर्ष का लंबा समय बीतने को है,लेकिन आज भी जिले के अधिकांश विभाग कार्यालय पुराने छिंदवाड़ा जिले से ही संचालित हो रहे है,जिससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए अब भी यहां से 100 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा जाना पड़ता है। जिसे देखते हुए पांढुरना जिले के जागरूक लोगों द्वारा शासन से पांढुरना जिला मुख्यालय में ही जिले के सभी कार्यालय प्रारंभ करने की लगातार मांग की जाती रहीं है।

अन्य विभागों की तरह ही आरटीओ कार्यालय यहां शुरू कराने को लेकर लंबे समय से की जा रहीं मांग जाती रहीं है,सूत्रों की मांने तो शासन द्वारा पांढुरना जिले के दो पहिया तथा चौपहिया वाहनों के नंबर के लिए एम.पी. 74 नंबर जारी किया गया है,ज्ञातव्य हो कि पहले पांढुरना को जिला सिवनी का एम पी 22 और इसके बाद छिंदवाड़ा का एम पी 28 के नाम से नंबर आवंटित किया जाता रहा है, लेकिन अब पांढुरना जिले में कोई दो ,तीन या चौपहिया वाहन क्रय करने पर आरटीओ द्वारा एम पी 74 नंबर दिया जायेंगा।

विभागीय सूत्रों की माने तो आरटीओ विभाग के कार्यालय के लिए नगरीय सीमा से लगे ग्राम कलमगांव के पास जगह चिहिंत का कार्य लगभग तय हो गया है,शीघ्र ही विभाग के नाम से यह जगह आंवटित होने के बाद यहां पर विभाग का कार्यालय भवन बनाया जाएंगा।

Next Post

वन विभाग का 9 दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन. ड्रोन, नाइट विजन से ढूंढे 2 अनाथ तेंदुआ शावक

Tue May 19 , 2026
नेपानगर। डीएफओ विद्या भूषण सिंह की व्यक्तिगत रुचि और टीम की 9 दिन की लगातार सर्चिंग के बाद शाहपुर रेंज में मां की मौत के बाद जंगल में भटक रहे 4 माह के 2 अनाथ तेंदुआ शावकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। दोनों को राष्ट्रीय वन विहार भोपाल के […]

You May Like