गांधी हॉल में जर्मनी की महिला से छेड़छाड़, चौकीदार गिरफ्तार

इंदौर:गांधी हॉल में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं. पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आ चुका है. अब दिल्ली से इंदौर घूमने आई जर्मनी मूल की महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया. महिला की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने गांधी हॉल के चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
35 वर्षीय महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली है और वर्तमान में दिल्ली में एक कंपनी में काम करती है. वह एक दिन पहले अपने साथी के साथ इंदौर घूमने आई थी.

दोनों गांधी हॉल परिसर में घूम रहे थे, तभी वहां तैनात चौकीदार दीपक, निवासी सीहोर, ने महिला पर कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणी की और अश्लील इशारे किए. महिला ने विरोध किया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद महिला शुरुआत में शिकायत नहीं करना चाहती थी. पुलिस ने उससे बातचीत कर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी, जिसके बाद उसने लिखित शिकायत की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया. मामले में डीसीपी अभिषेक रंजन ने नव भारत को बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इससे पहले आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ भी हुई थी छेड़छाड़…
गांधी हॉल में विदेशी मेहमानों के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ियों के साथ भी छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी. ताजा मामले के बाद गांधी हॉल में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं.

Next Post

बारिश में जाम लगने वाले इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर

Thu Aug 20 , 2026
इंदौर: बारिश के दौरान शहर में जाम और यातायात अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस ने व्यस्त और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है. बुधवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर मैदानी व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को […]

You May Like