भिंड में महिला की गर्दन में लकड़ी घुसने से मौत

भिंड: रौन थाना क्षेत्र में गर्दन में लकड़ी घुसने से महिला की मौत हो गई। धुसका सरकार हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरे एक लोडिंग वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना में पांच वर्षीय एक बालक घायल हो गया। हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास उस समय हुआ, जब श्रद्धालु वाहन से उतर रहे थे।
इंदुर्खी निवासी शांति देवी द्वारा धुसका सरकार हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए इंदुर्खी गांव के करीब 20 से 25 श्रद्धालु एक लोडिंग वाहन में सवार होकर मंदिर पहुंचे थे। वाहन जैसे ही मानगढ़ स्थित मंदिर के प्रवेश द्वार के पास पहुंचा, लोग उतरने लगे। इसी दौरान चालक ने वाहन को चढ़ाई पर खड़ा कर दिया। वाहन खड़ा करने के कुछ देर बाद वह ढलान से अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा।

इस दौरान 36 वर्षीय सरोज बाथम पत्नी मनोज बाथम निवासी इंदुर्खी वाहन के डाले (फाटक) में उलझ गईं। पीछे सरकते हुए वाहन के रास्ते में पड़ी लकड़ी उनकी गर्दन में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं पांच वर्षीय कार्तिक पुत्र राजकुमार बाथम वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सरोज बाथम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बालक का उपचार जारी है।

Next Post

इस्लामाबाद: ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जानकारी साझा करने के दावों को पाकिस्तान ने किया खारिज, विदेश कार्यालय ने रूबियो के साथ हुई चर्चा को बताया बेबुनियाद

Fri Jun 5 , 2026
इस्लामाबाद | पाकिस्तान ने उन मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार ने वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी साझा की है। विदेश कार्यालय […]

You May Like