
बागली। हाल ही में दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 6500 वोटो से हराकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी कांग्रेस का खेमा इस जीत को लेकर उत्साहित है ।वहीं भाजपा में मंथन का दौर शुरू है। मंगलवार को बागली कावड़ यात्रा का उत्साह वर्धन एवं स्वागत करने आए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि दतिया का चुनाव परिणाम वहां की जनता का फैसला है।और हम सभी मतदाताओं के फैसले का स्वागत करते हैं। कहीं ना कहीं कुछ खामी रही होगी जिसे हम आगामी चुनाव में सुधार कर फिर से भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे इस दौरान बागली नगर विकास की चर्चा करते हुए बताया कि विकास के लिए इक्षा शक्ति होना जरूरी है यह बागली ने बता दिया बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव पत्रकार सुनील योगी सुशील बघेल पार्षद अमित वेद लोकेश राठोर सहित कई लोगों की उपस्थिति में नवनिर्मित नगर परिषद भवन का भी अवलोकन करते हुए बागली वासीयो को बधाई दी इस दौरान नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा सभी अतिथियों का अगं वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
