
दमोह। 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही सागर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक नरेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर
मृतिका की पहचान अंजलि पिता राम रतन पटेल, निवासी इमलिया लांजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजलि कमला नेहरू महाविद्यालय में अध्ययनरत थी और उसकी शादी कुछ दिन पहले तय हुई थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
