सतना :कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुूमार एस ने तापमान में वृद्धि होने के कारण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की संभावना को देखते हुए सतना जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के संचालन समयावधि में परिवर्तन किया है। इसके अनुसार जिले की सभी शासकीय, अशासकीय शालायें, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त सभी शालाओं का अध्यापन समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा और शैक्षणिक स्टाफ दोपहर 1.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य पूर्ण करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।
Next Post
छतरपुर में आरोह 2026 का आगाज़: 27 अप्रैल से निखरेंगी खेल प्रतिभाएं
Fri Apr 17 , 2026
छतरपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – आरोह 2026” का आयोजन छतरपुर जिले में किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खेल […]

You May Like
-
12 months ago
थाईलैंड के राजा अपनी पहली भूटान यात्रा पर
-
4 months ago
ग्वालियर में भी 6 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद
-
2 months ago
अफगानिस्तान में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत