बिजली आपूर्ति से संबंधित विषयों पर अनुशंसाएं देगा मंत्री समूह

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शामिल किया गया है। मंत्री समूह के समन्वयक अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग को समूह का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।

यह मंत्री समूह वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक सब्सिडी के प्रस्ताव में युक्तियुक्तकरण की स्थिति पर निर्णय, दिनांक 31 अगस्त 2023 तक के संयोजित भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं के देयकों में अस्थगित की गई 4800 करोड़ रुपये की बकाया राशि को विद्युत वितरण कंपनियों को उपलब्ध कराने अथवा उसकी वसूली के संबंध में निर्णय, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर के खराब होने पर उसके बदले जाने के लिए पात्रता नियमों में परिवर्तन के संबंध में राज्य शासन को अपनी अनुशंसाएं देगा।

Next Post

फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट : सीएमएचओ ने दो अधिकारियों को दिया नोटिस

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। एनआरआई नर्सिंग कॉलेज एवं अरनव अस्पताल की कूटरचित एवं फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाए जाने के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) भोपाल ने निरीक्षण में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। […]

You May Like