दतिया में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 35 गांवों का संपर्क टूटा

दतिया: तेज बारिश से यहां की सड़कों पर पानी भर गया है। 35 गांवों का जिले से संपर्क टूटा हुआ है। सनकुआं धाम का मंदिर पानी में डूब गया है, सिर्फ शिखर दिख रहा है। भांडेर में रपटा पुल डूब गया है।

दतिया जिले में बारिश के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं। सिंध और पहूज नदियों में उफान आने से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। मानीखेड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते सिंध नदी यहां खतरे के निशान पर पहुंच गई है। सेवड़ा में बना छोटा पुल डूब गया है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

Next Post

दतिया में आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलसी

Tue Jul 29 , 2025
दतिया: बीजापुर गांव में खेत में काम कर रही एक महिला बिजली गिरने से झुलस गई। लीला अहिरवार पत्नी भगवानदास खेत में धान रोप रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना और बारिश के साथ मौसम बिगड़ा और उनके पास से लगभग 30 फीट की दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे […]

You May Like