सीएम डॉ यादव ने गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व और हूल दिवस पर अमर शहीदों को किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख पंथ के छठे गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब के पावन प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ‘मीरी-पीरी’ सिद्धांत के प्रणेता और धर्म रक्षक थे।उन्होंने कहा कि सेवा, अध्यात्म, धर्म और न्याय के मार्ग पर समर्पित गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सत्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में जनजातीय वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक हूल दिवस पर भी अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि दमनकारी शासन के खिलाफ जनजातीय समाज के संघर्ष ने देश में स्वतंत्रता की भावना को नई ऊर्जा दी।डॉ. यादव ने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीरों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उनके साहस और संघर्ष से राष्ट्र को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।

Next Post

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 30 , 2026
दमोह: सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बटियागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे के निर्देशन एवं कोतवाली टीआई मनीष कुमार […]

You May Like