आईडीबीआई बैंक का तिमाही मुनाफा 1,943 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) आईडीबीआई बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 1,943 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो एक साल पहले की तुलना में 5.27 प्रतिशत कम है।

बैंक के गुरुवार को घोषित वित्तीय परिणामों के अनुसार, अंतिम तिमाही में ब्याज से प्राप्त उसकी शुद्ध आमदनी 17 फीसदी बढ़कर 3,851 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसका परिचालन लाभ 3,043 करोड़ रुपये पर रहा।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 7,515 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान ब्याज से प्राप्त उसका शुद्ध लाभ 13,512 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर आठ फीसदी कम है। माही के दौरान प्रति शेयर बैंक की कमाई 1.81 रुपये और साल के दौरान 8.85 रुपये रही।

वित्त वर्ष और तिमाही की समाप्ति पर 31 मार्च 2026 को बैंक द्वारा दी गयी कुल बकाया उधारी एक साल पहले के मुकाबले 16 प्रतिशत बढ़कर 2,53,626 करोड़ रुपये हो गयी। इसी अवधि में बैंक के पास जमा राशि 12 प्रतिशत बढ़ी और 3,47,163 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इसमें चालू खाता और बचत खाता में जमा राशि 1,54,816 करोड़ रुपये रही, जो सालाना सात प्रतिशत बढ़ी है।

बैंक द्वारा दी गयी उधारी के मुकाबले उसके पास जमा राशि का अनुपात एक साल पहले के 70.40 प्रतिशत से बढ़कर 73.06 प्रतिशत पर पहुंच गया।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) एक साल पहले के 2.98 प्रतिशत से घटकर 2.32 प्रतिशत रह गयी। शुद्ध एनपीए 0.15 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

 

 

Next Post

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल खारिज किए, मतगणना से पहले सतर्क रहने की अपील

Thu Apr 30 , 2026
कोलकाता, 30 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘सुनियोजित साजिश’ करार दिया। सुश्री बनर्जी ने सोशल […]

You May Like

मनोरंजन