17.10 करोड़ से 2.5 एकड़ में बना 100 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

जबलपुर। रामपुर छापर में 17.10 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में बने 100 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 सितम्बर को लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए लोकार्पण कार्यक्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनआरसी, आईसीयू, एसएनसीयू और दो ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई हैं। अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के लिए 88 कमरे बनाए गए हैं। इससे मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

Next Post

सऊदी अरब ने मक्का के पास हूती विद्रोहियों के ड्रोन को मार गिराया

Wed Sep 16 , 2026
रियाद, 16 सितंबर (वार्ता) सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के दक्षिण हिस्से में एक ड्रोन को पवित्र शहर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराने में सफलता हासिल की है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने आरोप लगाया कि यमन के हूती विद्रोहियों […]

You May Like