20 लाख की डिमांड कर ससुराल पक्ष नवविवाहिता को ताने मार देता है प्रताड़ित

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत सिद्दबाबा वार्ड साहू मोहल्ला में रहने वाली नवविवाहिता को ससुराल पक्ष 20 लाख रुपये डिमांड कर ताने देकर प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी पति, सास एवं ननदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि रविवार को श्रीमति सुनीता 32 वर्ष निवासी पास खजरी खिरिया बाई पास चौक थाना अधारताल ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह हरीश रजक पिता सुखराम रजक 40 वर्ष निवासी 48 सिद्दबाबा वार्ड साहू मोहल्ला थाना घमापुर से 26 अप्रैल 2024 को हिन्दू रिति रिवाज से हुआ था.

उसके पिता ने शादी 20 लाख रुपए खर्चा किए थे, वह ससुराल आयी तो पति उससे दूर रहते थे पति से कारण पूछा तो पति ने बोला की मेरी शादी माँ एवं बहनों के कहने पर हुई है मुझे तुमसे कोई मतलब नहीं है, सास और ननद के समझाने पर कभी कभी उसके पास आते थे, वह अपने मायके गयी, पुनः ससुराल आयी, सास प्रेमा रजक, ननद सुशील रजक, दूसरी ननद श्यामा रजक द्वारा उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगी और घर का बचा हुआ खाना उसे दिया जाने लगा, मायके वालो से मिलने नहीं दिया जाता था और पति हरीश रजक बार बार उसे रखने से मना करता था और मायके जाने के लिए बोलता था, सास एवं दोनों ननदों ने उसे 20 लाख रुपये लाने को कहकर बार बार ताने देकर प्रताडित करती थी। पति हरीश रजक, सास प्रेमा बाई रजक, ननद सुशीला रजक, श्यामा रजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर‌: कोतवाली थाना अंतर्गत उखरी रोड पानी की टंकी के पास एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि रविवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि साहिल कुण्डू 21 वर्ष निवासी नेता कालोनी अधारताल को उखरी रोड पानी की टंकी के पास सड़क दुर्घटना में […]

You May Like