इंदौर: जोन 2 के नवागत पुलिस उपायुक्त अमन सिंह राठौड़ ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया.डीसीपी राठौड़ ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन और जनसुनवाई व शिकायतों के तुरंत निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से दायित्व निभाने के निर्देश भी दिए. इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
