
ओंकारेश्वर। मांधाता पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट में अपराध दर्ज किया।
एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर थाना प्रभारी अनोख सिंदया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एमपीटी रोड, भील मोहल्ले के पास जंगल के रास्ते में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 6 लोगों को पकड़ा।
उनके कब्जे से 3540 रुपये नगदी और 52 ताश पत्ते जप्त किए गए। धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. दिलीप पिता मांगीलाल पुरोहित, 65 वर्ष, निवासी पिपलिया उज्जैन
2. धर्मेन्द्र पिता मिश्रीलाल राव, 38 वर्ष, निवासी इंदौर रोड त्रिवेणी उज्जैन
3. छोटू पिता भेरूलाल चमार, 22 वर्ष, निवासी बसई मंदसौर
4. विकास पिता संतोष कहार, 24 वर्ष, निवासी गुंजारी
5. सोनू पिता गोपाल कीर, 28 वर्ष, निवासी वार्ड 15 ओंकारेश्वर
6. संजय पिता नानकराम कहार, 29 वर्ष, निवासी ब्रह्मपुरी
कार्रवाई में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र चंदेल, भगवान धनगर, धर्मेंद्र वर्मा, आरक्षक रवि सोलंकी, जितेंद्र करोल, अमित कुशवाहा और अर्जुन गुर्जर की भूमिका रही।
