नयी दिल्ली (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नई और अपडेटेड किआ ईवी6 का अनावरण किया है।
राजधानी में आज से शुरू हुये इस एक्सपो में कंपनी इस वाहन को प्रदर्शित किया। ईवी6 फेसलिफ्ट को पिछले साल मई में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था और इसमें ज़्यादा रेंज के साथ बड़ा बैटरी पैक, नए लुक के साथ नया डिज़ाइन, अतिरिक्त सुविधाएँ और अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि इच्छुक ग्राहक नई ईवी 6 को ऑनलाइन या अपने नज़दीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं, कीमतें मार्च 2025 में घोषित की जायेगी और डिलीवरी अप्रैल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। ईवी 6 में अब बड़ा बैटरी पैक मिलता है। यह अब 84 केडब्ल्यूएच बैटरी के साथ आता है, जो पिछली 77.5 केडब्ल्यूएच की जगह लेती है। अब यह 494 किलोमीटर का रेंज देती है।
