इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार पांच आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है.
अदालत में पेशी के बाद यह फैसला सुनाया गया. पुलिस अब भी साजिश, घटनाक्रम और बरामद सबूतों की कड़ियाँ जोड़ रही है. एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है. अगली पेशी अहम मानी जा रही है.
