CBSE रिजल्ट में सेंट एन्स, शारदा विद्या मंदिर और डीब्ल्यूपीएस रहे अव्वल

सीहोर। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें सीहोर के सेंट एन्स स्कूल में कक्षा 10वीं का 100% और 12वीं का 93% परिणाम रहा। 10वीं में प्रियांशु सोमवंशी ने 94.2%, अभिराज कुमार ने 89.8%, और अर्थ जैन ने 89% अंक प्राप्त किए। 12वीं में उदाद ने 90.88%, चेताली परमार ने 88.88%, और पराग व्यास ने 86.80% अंक हासिल किए। शारदा विद्या मंदिर और आष्टा के डीब्ल्यूपीएस में 10वीं और 12वीं दोनों में 100% रिजल्ट रहा। ऑक्सफोर्ड स्कूल में शालिनी तिवारी ने 90%, संस्कार त्यागी ने 85% और अमरोही राठौर ने 84.2% अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम से असंतुष्ट छात्र ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आक्सफोर्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा अव्वल

स्थानीय विद्यालय दि आक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के सीबीएसई कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अव्वल रहा.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शालिनी तिवारी ने प्रथम, 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्कार त्यागी ने द्वितीय और 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अमरोही राठौर तृतीय स्थान पर रही. विद्यालय प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन ने बच्चों को उनके अच्छे परिणाम प्राप्त करने पर बधाई दी और बताया कि सीबीएसई के तीसरे बैच ने इस वर्ष परीक्षा में सर्वोच्च सफलता प्राप्त की.

Next Post

हादसे: सात लोगों की गई जान,बस स्टैंड के पास कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव

Tue May 13 , 2025
छिंदवाड़ा। मंगलवार का दिन छह परिवारों के लिए अमंगल बनकर आया। इन परिवार के सदस्यों की अलग-अलग हादसों मेंं मौत हो गई। जिसमें एक युवती सहित तीन लोगों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वही एक बृद्ध की मधुमक्खी काटने से, एक युवक की अज्ञात कारणों के चलते हो […]

You May Like