नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को धान की दो नयी किस्में जारी करेंगे।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने शनिवार को यहां बताया कि धान की ये दो नयी किस्में परिषद ने विकसित की है। इन्हें विकसित करने में परिषद ने जीनोम प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया गया है। परिषद के अनुसार देश में पहली बार ऐसी प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए यह उपलब्धि हासिल की गयी है।
श्री चौहान कल यहां राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक समारोह में धान की ये किस्में किसानों के लिए जारी करेंगे।
