राशिफल-पंचांग: 23 जून 2026

पंचांग 23 जून 2026:-

रा.मि. 02 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल नवमीं भौमवासरे रात 7/30, हस्त नक्षत्रे दिन 3/26, वरीयान योगे दिन 2/13, बालव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार कन्या रातअंत 4/3 से तुला, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 23 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, पद का लाभ प्राप्त होगा, व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, धार्मिक कार्यो कें संलग्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, मित्र के कारण कार्य में व्यवधान आ सकता है, व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, कक्र्र राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियो को कार्यो में व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शालीनता रहेगी.

——————————————————————

आज का भविष्य: मंगलवार 23 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर तथा परिश्रमी होगा. आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे. संगीत कला और धार्मिक कार्यो में इनकी अच्छी रूचि रहेगी. माता पिता को हमेशा सुखी रखेगा.

——————————————————————

मेष- कार्य योजना व नजरिये में बदलाव करके अच्छी सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. ऐसा कोई कार्य बनेगा. जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा.

वृषभ- सेहत पर ध्यान दें, आय के नए साधन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यवसायिक दायित्वों की पूर्ति होगी. पारिवारिक कार्यो में लगन व निष्ठा रहेगी.

मिथुन- लंबित मामले सुलझने के आसार हैं. योजनाओं के आकार देने में सफलता मिलेगी. स्वयं की सूझबूझ से लिये गये निर्णय सार्थक होंगे. अतिथि वृषभमन का योग है.

कर्क- प्रापर्टी संबंधी विवाद हल होगा. विरोधियों से बचकर रहें. काई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. पारिवारिक वातावरण में प्रसन्नता रहेगी.

सिंह- प्रियजन के संबंध मेंशुभ समाचार मिलेंगे. अनुभवी लोगों का साथ सफलता देगा. कोई शुभ कार्य बनेगा. पद प्रतिष्ठा एवं धन की प्राप्ति होगी.

कन्या- मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, आपके कार्यो में निखार आयेगा. लिये गये निर्णय में सतर्कता बांछनीय है. योजनाओं में प्रगति होगी.

तुला- आपके रूखे व्यवहार से करीबी लोग नाराजहो सकते है. संतान के कार्यो में सफलता सुख और संतोष का अनुभव होगा. आशा से अधिक कार्यो में सफल होंगे.

वृश्चिक- कामकाज की धीमी गति से अधिकारी व्यथित होंगे. नए संपर्को से कार्यो में नई दिशा आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. संतान के मामलों में व्यय अधिक होगा.

धनु- आर्थिक मामलों की अनदेखी से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें. खानपान पर नियंत्रण रखें. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

मकर- भौतिक सुख सुविधाओं पर बड़े खर्च की संभावना है. युवा अच्छी सफलता अर्जित करेंगे. पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का अनुभव होगा. साहसपूर्ण कार्य करने का योग है.

कुम्भ- शीघ्रता में अच्छी योजना शुरू होगी. कडी मेहनत करके बड़ी सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मन: स्थिति संतुलित रहेगी.

मीन- विपरीत विचारधारा के लोगों का साथ करने से नुकसान होगा. जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पारिवारिक निकटता बढ़ेगी. सम्मान में यथोचित वृद्धि होगी.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल नवमीं को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, गुड़ खांड, शक्कर, लालमिर्च, आदि में तेजी का रूख रहेगा. नये वस्तुओं में पिछली चाल चलेगी. आज जिन वस्तुओं में तेजी का रूख रहे, उसी में मंदी होगी. भाग्यांक 1776 है.

——————————————————————

Next Post

समुद्री शक्ति का नया भारतीय अध्याय

Tue Jun 23 , 2026
रविवार का दिन भारतीय नौसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया. कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक साथ तीन स्वदेशी युद्धपोतों,आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय,को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया. यह केवल नए जहाजों […]

You May Like