विधानसभा अध्यक्ष तोमर का आज व्यस्त दौरा, विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल

ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज 2 अक्टूबर को ग्वालियर प्रवास पर हैं। तोमर विजयदशमी के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में दोपहर 2:30 बजे आयोजित शस्त्र पूजन सहित शहर में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।विधानसभा अध्यक्ष तोमर विक्रांत विश्वविद्यालय, चित्तौरा रोड ग्वालियर में आयोजित “विधि संवाद” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे ब्लॉक-डी, आर्चिड टॉवर, महाराणा प्रताप रोड, चेतकपुरी स्थित स्ट्रीट स्टूडियो के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे।

इसके बाद पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन करेंगे। इसी कड़ी में अपरान्ह 4 बजे महाराणा प्रताप भवन के सामने, प्रताप पार्क, कुंज बिहार फेस-2, शताब्दीपुरम में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 7:30 बजे नवीन दशहरा मैदान, शताब्दीपुरम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम और रात्रि 8:30 बजे ठाटीपुर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Next Post

दशहरा को ध्यान में रखकर अधिकारियों ने किया शहर भ्रमण

Thu Oct 2 , 2025
ग्वालियर:दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ग्वालियर शहर की सड़कों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान शहर में सागरताल के समीप बनाए गए अस्थायी जलकुण्ड में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी मौजूदगी […]

You May Like

मनोरंजन