मुलताई: नगर की शास्त्री वार्ड मे रविवार की सुबह करीब 11 बजे जनपद टंकी के सामने स्थित 100 केवी ट्रांसफार्मर मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई,आगजनी कि सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग भुजाई गई।
नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया शास्त्री वार्ड मे जनपद टंकी के सामने स्थित ट्रांसफार्मर मे आग लगने की सूचना मिलने पर फायर वाहन से फायर कर्मचारी भूपेंद्र गिरीश पिपले के साथ मौके पर पहुंचे एवं एबीसी एक्सटिंगयुशर टाइप सिलेंडर का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया अन्यथा ट्रांसफार्मर मे ब्लास्ट हो सकता था।
