हिमालय की चोटी पर लहराया तिरंगा, अंजना यादव ने दी ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि

सलामतपुर। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सलामतपुर क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने हिमालय की 6119 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर का बैनर फहराकर भारतीय सेना और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की शक्ति, साहस और सैनिकों के बलिदान का प्रतीक है। अंजना ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि यह अभियान उनकी स्मृति को समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई की सराहना की। अंजना यादव अब तक फ्रेंडशिप पीक, यू नाम पीक, कालापट्टर और गोकू पीक सहित कई ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। वह खेल, पर्यावरण संरक्षण, जलसेवा और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

Next Post

नीट परीक्षा रद्द होने पर भाकपा सांसद ने केंद्र सरकार और एनटीए की आलोचना की

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद पी संदोष कुमार ने नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द जाने पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीईए) की कड़ी आलोचना की है। श्री कुमार ने अपने बयान में कहा कि इस फैसले से लाखों […]

You May Like