सड़कों पर नही हो रहा है पानी का छिड़काव
सरई :सड़कों पर उड़ने वाली धूल कुछ सालों से सरई की मुख्य समस्याओं में शुमार हो चुकी है। हवाओं में धूल का स्तर बढ़ने से लोग परेशान है। धूल के कारण लोगों और वाहन चालकों का सरई में चलना मुश्किल हो गया है।सेहत के नजरिए से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सांसो के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी मामले भी बढ़ रहे हैं। धूल की समस्या की वजह से लोग पिछले दो सालों से परेशानी का सामना कर रहे है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है।
लेकिन इसके बावजूद समस्या का निराकरण नही किया जा रहा है। सरई की सड़कों पर उड़ती धूल से लोगों को एलर्जी हो रही है। इससे लोग बीमार भी हो रहे हैं। सरई बाजार व मेन रोड सहित गली मोहल्लों में भी धूल की समस्या बनी हुई है। सबसे ज्यादा समस्या मुख्य मार्गों पर देखने को मिल रही है। एलर्जी के साथ खांसी व सांस लेने में समस्या हो रही है। वही सरई की सड़कों पर उड़ती धूल से लोगों को धूल से खांसी, दमा, सांस, एलर्जी, खुजली और फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या होती है।
मुंह पर कपड़ा बांधकर चलने के बाद भी धूल के बारीक कण नाक और आंखो में जाने के कारण आंखो में जलन की समस्या होती है। इससे बचने के लिए मास्क व चश्मा लगाएं। साथ ही धूल से कारण होने वाली समस्या अनेक प्रकार की है धूल से यह समस्या सड़क पर उड़ने वाली धूल की वजह से लोग बीमार हो रहे है, आंखो के लिए यह धूल सबसे ज्यादा नुकसानदायक है, बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं, कई बार तो सड़क पर ठीक से न दिखने के कारण वाहन एक-दूसरे से टकरा तक जाते हैं एवं धूल के गुब्बारे के कारण दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
