राहुल के तर्को के आगे चुनाव आयोग की बोलती बंद: तेजस्वी

गयाजी, 18 अगस्त (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद ने आज कहा कि राहुल गांधी ने अपने तर्कों से चुनाव आयोग की बोलती बंद कर दी है और ऐसा लगता है वह गूंगा हो गया है।

इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दूसरे दिन गयाजी में चुनाव आयोग पर निशान साधते हुए श्री यादव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवालों का उसके पास कोई जवाब नही है। उन्होंने बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि ऐसा लगता है वह भाजपा के सदस्य बन गए हैं।

श्री यादव ने कहा कि गयाजी मोक्ष की धरती और बिहार जनतंत्र की जननी है। यहां के लोगो से उनका हक छीनना आसान नही है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बाहरी वोटरों की तलाश कर रहा था लेकिन यहां बिना पते के सिर्फ एक बाहरी वोटर मिला जिसका नाम है भीखू भाई, जो बिहार भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भीखू भाई गुजरात मे वोटर थे। इस साल बिहार में हैं और अगले साल फिर नाम कटवा के किसी और राज्य में चले जायेंगे।

श्री यादव ने कहा कि पिछके 20 वर्षो में बिहार की हालत खराब हो गयी है और सरकार शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार सभी मामलों में फेल है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का जाना तय है।

Next Post

संपत्ति का खुलासा न करने पर हर मामले में रद्द नहीं हो सकते चुनाव परिणाम: सुप्रीम कोर्ट

Mon Aug 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि संपत्ति का खुलासा न करने से हर मामले में चुनाव परिणाम रद्द नहीं हो सकते हैं। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि सिर्फ़ इसलिए कि किसी विजयी उम्मीदवार […]

You May Like

Play sound