किसानों को मिले 18 घंटे बिजली, खाद वितरण का हो सरलीकरण: ज्ञान

सीधी। सीधी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व सीधी विधानसभा के प्रभारी डॉ.विनोद शर्मा की विशेष उपस्थिति एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने, केबिल की समस्या, मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजने तथा किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कुचवाही बिजली कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि किसान इस समय खाद की समस्या के साथ-साथ बिजली संकट से भी जूझ रहा है। सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की है कि किसानों को सिंचाई के लिए 18 घंटे लगातार बिजली उपलब्ध कराई जाएए ताकि उनकी फसलों की सिंचाई समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि मनमाने बिजली बिल, खराब ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनता की आवाज बुलंद की। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

००

बिजली विभाग की मनमानी नहीं की जायेगी बर्दाश्त: शर्मा

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ.विनोद शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण आमजन एवं किसान परेशान हैं। खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

००

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, संगठन प्रभारी महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, महामंत्री नवीन सिंह, उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, प्रदीप सिंह दीपू, जय सिंह, लालवेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, अभिमान प्रजापति, हल्के सोनी, संतबहादुर सिंह, अरविंद तिवारी, चंद्रवती साकेत, रमेश सिंह, रणजीत, नागेश्वर साकेत, कासिम बक्स, धर्मराज सिंह, लालजी सिंह, सुदीप द्विवेदी, अलंकार द्विवेदी, गोपाल सिंह, वृंदावन शुक्ला, त्रिभुवन शुक्ला, राघव गुप्ता, तिलकधारी साहू, राजपाल गुप्ता, सी.पी.सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडलम अध्यक्षगण, सेक्टर अध्यक्षगण, बीएलए, पंचायत कमेटी अध्यक्षगण, कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

००००००००००००

Next Post

पुलिस अधीक्षक एवं एडीएम ने पुलिस परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

Thu Aug 13 , 2026
सीधी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं अपर कलेक्टर बी.पी.पाण्डेय ने पुलिस परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई एवं समतलीकरण, पार्किंग, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों […]

You May Like