रेलवे गेट नं 28 पर बने ब्रिज का लोकार्पण कल

सागर: उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया से सदर को जोड़ने वाला रेलवे गेट क्रमांक 28 पर बने ब्रिज का लोकार्पण लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह कल 12 जुलाई को करने जा रहे है कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि रेलवे गेट क्रमांक 28 जो को मकरोनिया से सदर को जोड़ता है और इसमें लगभग 70 हजार व्यक्ति प्रभावित हो रहे थे और यह ब्रिज लंबे समय से निर्माणाधीन था जिसकी लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई एवं इसकी मॉनिटरिंग की गई।

इसी प्रकार रेलवे के अधिकारियों से भी लगातार मीटिंग करने के उपरांत कार्य पूर्ण हो सका। ब्रिज का लोकार्पण 12 जुलाई को किया जायेगा। जिससे 70 हजार से अधिक नागरिक लाभान्वित होंगे एवं शहर का ट्रैफिक दबाव होगा कम होगा उपनगरीय मकरोनिया से सदर को जोड़ने वाला रेलवे गेट नं. 28 पर बनने वाला रेलवे ब्रिज लंबे समय से निर्माणाधीन था जो कि अब पूर्ण हो चुका है। बता दें की 4309.24 लाख रुपए (रेल्वे भाग सहित) की लागत राशि से बनने वाले इस ब्रिज की कुल लंबाई लंबाई 884.78 मीटर है।

Next Post

ग्वालियर शहर में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, पेड़ गिरे, बिजली गुल

Fri Jul 11 , 2025
ग्वालियर: आज अपराह्न शहर में अचानक से तेज पानी बरसने से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कें सूनी हो गई। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई जिसके चलते ऑन लाइन वर्क प्रभावित हुए। एमपी ऑन लाइन और कियोस्क सेन्टर शटडाउन करने पड़े । इसी के […]

You May Like