ग्वालियर शहर में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, पेड़ गिरे, बिजली गुल

ग्वालियर: आज अपराह्न शहर में अचानक से तेज पानी बरसने से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कें सूनी हो गई। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई जिसके चलते ऑन लाइन वर्क प्रभावित हुए। एमपी ऑन लाइन और कियोस्क सेन्टर शटडाउन करने पड़े । इसी के साथ इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। टेलीफोन लाइन टूट गईं, तो साइन बोर्ड हवा में उड़ कर विद्युत लाइन पर लटक गए।

रेसकोर्स रोड, नाका चन्द्रबदनी, चार शहर का नाका, पुरानी छावनी, बिरला नगर, मुरार, महाराजपुरा, सिकन्दर कंपू आदि क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। बिजली अधिकारियों का कहना है कि अलग अलग क्षेत्रों में करीब पचास पेड़ आंधी में उखड़े या टूटे हैं। तेज आंधी से सरकारी अस्पतालो की भी बिजली गुल हो गई।

Next Post

वेल्डिंग कारखाने में गैस सिलेंडर फटा

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: सदर मेन रोड पर एक वेल्डिंग कारखाने में शुक्रवार की सुबह जोरदार धमाका हुआ। धमाके से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से कारखाने की छत उड़ गई। मौके पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।केंट पुलिस ने बताया कि सदर मेनरोड स्थित स्माइल बेल्डिंग सेंटर में […]

You May Like