वेल्डिंग कारखाने में गैस सिलेंडर फटा

जबलपुर: सदर मेन रोड पर एक वेल्डिंग कारखाने में शुक्रवार की सुबह जोरदार धमाका हुआ। धमाके से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से कारखाने की छत उड़ गई। मौके पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।केंट पुलिस ने बताया कि सदर मेनरोड स्थित स्माइल बेल्डिंग सेंटर में सुबह 11.40 बजे लोगो ने तेज धमाका सुना। धमाके के साथ ही पूरे बेल्डिंग सेंटर में सफेद रंग का कैमिकल फैला हुआ नजर आया।

वहीं, वेल्डिंग कारखाने की छत में लगे टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। धमाके की दहशत से बाहर आते हुए जब देखा गया तो पाया गया कि सेंटर में रखा गैस सिलेंडर के फटने से धमाका हुआ था। वो तो गनीमत यह रही कि टीन शेड होने के चलते धमाके से बिल्डिंग को कोई क्षति नहीं पहुंची, अगर कांक्रीट छत होती तो पूरी दुकान ही धराशायी हो जाती।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस समय धमाका हुआ था, उस दौरान कारखाने के बाहर लोग थे। कुछ लोग अपनी गाड़ि़यों में वेल्डिंग कराने भी आए थे। कारखाने के भीतर कोई नहीं था। जानकार कहते हैं कि वेल्डिंग करने वाले सिलेंडर में दबाव अधिक होने की वजह से यह धमाका हुआ है।

Next Post

कंबोडिया में नागरिकता रद्द करने वाला कानून बना

Fri Jul 11 , 2025
नाेम पेन्ह, 11 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया की संसद ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुँचाने के मकसद से विदेशी देशों के साथ साज़िश रचने वाले किसी भी व्यक्ति की नागरिकता रद्द करने वाला कानून बनाने की इजाजत सरकार को दे दी है। संसद ने देश के संविधान में आज संशोधन करके […]

You May Like