
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर ऑटो चालकों की मनमानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आज दिन शुक्रवार को एक बार फिर बीच सड़क ऑटो खड़ा करने को लेकर एक ऑटो चालक और राहगीर के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों में बात इतनी बढ़ी कि एक-दूसरे को जमीन पर पटककर मारपीट करने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड और मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर ऑटो चालक बिना नियम के वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्री बस पकड़ने में परेशान होते हैं तो वहीं आसपास के दुकानदारों का भी कारोबार प्रभावित होता है। कई बार समझाइस के प्रयास भी नाकाम रहे हैं।
