डॉ महेन्द्र सिंह ने माँ पीतांबरा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने सोमवार को दतिया स्थित विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ पीतांबरा देवी के मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने मंदिर परिसर में आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर देवी माँ से प्रदेश के निरंतर विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ संभाग प्रभारी अभय यादव भी उपस्थित रहे। दर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Next Post

रीवा में मसीहा बनी दो युवतियां : छोटी पुल से छलांग लगा रही लडक़ी की बचाई जान

Mon Jan 5 , 2026
रीवा। शहर के बीच से होकर गुजरने वाली बीहर नदी की छोटी पुल में आज उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक लडक़ी ने पुल से कूदने की कोशिश की. इससे पहले की लडक़ी मौत की छलांग लगाती तभी दो युवतियां मसीहा बनकर मौके पर पहुंची और लडक़ी को पकडक़र […]

You May Like