रीवा में मसीहा बनी दो युवतियां : छोटी पुल से छलांग लगा रही लडक़ी की बचाई जान

रीवा। शहर के बीच से होकर गुजरने वाली बीहर नदी की छोटी पुल में आज उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक लडक़ी ने पुल से कूदने की कोशिश की.

इससे पहले की लडक़ी मौत की छलांग लगाती तभी दो युवतियां मसीहा बनकर मौके पर पहुंची और लडक़ी को पकडक़र उसकी जान बचा ली. युवतियों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी जहां से पुलिस लडक़ी को अपने साथ थाना ले गई. बताया जा रहा ही की पीडि़त लडक़ी मानसिक रोग से ग्रसित है जो घर से चोरी छिपे निकलने के बाद छोटी पुल में पहुंची थी. दरअसल घटना सोमवार की सुबह शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित छोटी पुल की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक छोटी पुल के ऊपर से एक लडक़ी नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी, तभी वहां से गुजर रही दो युवतियों की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने बिना कुछ सोचे समझे लडक़ी को पकड़ कर उसकी जान बचा ली. बताया जा रहा है की लडक़ी अपने परिवार के साथ शहर के ही नए बस स्टैंड के समीप रहती है, जो मानसिक रोग से ग्रसित है. फिलहाल लडक़ी को सिविल लाइन थाने लाकर उसके परिजनों को बुलाया गया, जहां लडक़ी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

Next Post

कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल का भागीरथपुरा क्षेत्र का पुनः निरीक्षण

Mon Jan 5 , 2026
इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल आज एक बार फिर मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों […]

You May Like